राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी 14 मार्च को लगेंगी : DLSA सचिव राकेश कादियान

Admin
By Admin
30 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरमैन वाणी गोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश कादियान के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को गुरुग्राम जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा।

लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित, सुलभ और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इसमें ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, जमानती फौजदारी केस, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल संबंधी विवाद, राजस्व प्रकरण तथा अन्य छोटे-मोटे वादों का निपटारा किया जाएगा। डीएलएसए सचिव राकेश कादियान ने आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का समाधान करवाएं और सरल प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित न्याय प्राप्त करें।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

नगर निगम और नागरिकों के बीच मजबूत कड़ी बनी वार्ड समितियां: एमसीजी मेयर

गुरुग्राम, संवाददाता: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीरवार को…

गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, अवैध भंडारण की सूचना 0124-2868930 पर दे।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा…

गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध सम्पत्ति पर चला डीटीपी का पीला पंजा, प्रशासन की भेदभाव नीति छुटभैय्ए नेताओं पर मौन?

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ प्रशासन…