हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ के बलिदान पर जताया शोक।

Admin
By Admin
63 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई विमान हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ तथा फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के बलिदान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राव नरबीर सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देकर अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति का परिचय दिया है। उनका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी नहीं भूल सकता।

उन्होंने गुरुग्राम के सैक्टर 22 बी (बादशाहपुर विधानसभा) में रह रहे शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद घड़ी में हरियाणा सरकार और पूरा प्रदेश वीर अनुज वशिष्ठ के परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।श्री सिंह ने कहा कि देश की सेवा के लिए दिया गया यह सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।

Share This Article

और पढ़ें

October 18, 2026

हरियाणा श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) की कोर कमेटी की बैठक आयोजित।…

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…