गुरुग्राम के सैक्टर 22 में हिंदू सम्मेलन व होली मिलन समारोह बडे धूमधाम से मनाया, उमड़ा जनसैलाब।

Admin
By Admin
246 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम के सेक्टर-22बी स्थित कम्युनिटी सेंटर में रविवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। जिसमें गांव मोलाहेड़ा, सेक्टर 22A, सेक्टर 22B तथा आसपास के क्षेत्रों के निवासियों द्वारा आयोजित किए गए इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। सनातन धर्म की चर्चाएं होने के बाद उपस्थित जनसमूह ने आपसी सहमति से रंगों का त्यौहार भी फुलों के साथ मनाया गया। सम्मेलन में पहुंचे वक्ताओं ने हिंदू सनातन धर्म के उत्थान और समाज में आपसी मतभेद तथा जात-पात से ऊपर उठकर भाईचारे के साथ रहने के संदेश पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता और पारस्परिक सहयोग से ही सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए और सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे सैकड़ों लोगों का तहेदिल से स्वागत किया। निगम के मनोनीत पार्षद ने भी अपने विचार रखते हुए सभी का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर सैक्टर 22 की समाज सेविका सक्षम आरडब्ल्यूए की पुर्व पदाधिकारी रही सुनीता कोक ने महिला उत्थान और सेल्फ डिफेंस के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर महिला को आत्मरक्षा के गुर सीखना बेहद जरूरी है, क्योंकि वर्तमान समय में रास्तों और दफ्तरों में महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।कार्यक्रम के संपन्न होने से पहले उपस्थित जन समूह ने रंगों के पर्व होली का त्यौहार फुलों संग मनाया गया। महिला व पुरुषों ने नाच गाकर खुशी का इजहार कर राष्ट्रीय गान के बाद समारोह का समापन कर सभी ने भणडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समिति के विजय आर्य, विवेक सिंह राव,विजय पाल यादव,अनिल कुमार,गुलशन सुमन,के सी यादव, प्रीती भारद्वाज, सैक्टर 22 आरडब्ल्यूए डी पाकेट प्रधान हितेश यादव, पुर्व डीएसपी बिरेंद्र यादव,बेद यादव, सीता राम यादव,पृथ्वी राज यादव, बिजेंद्र यादव , कुन्दन शर्मा, नरेंद्र यादव, प्रधान प्रमोद यादव, कुलदीप शर्मा, सतीश कुमार, राजेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र,मनीष, तरुण,गौरव,बंटी, नवीन कुमार सहित सैकड़ों गणमान्य समाजसेवी महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…