मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से की शिष्टाचार भेंट,शीघ्र स्वस्थ्य होने की मंगलकामना करी।

Admin
By Admin
55 Views

Folow Us

अम्बाला,संवाददाता : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने श्री विज का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की। उल्लेखनीय है कि आत्मीयता और सद्भाव का प्रतीक रही इस भेंट के दौरान प्रदेश के विकास एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनिल विज प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता हैं, जिनका प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण हरियाणा के लिए अमूल्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री विज शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होकर पुनः ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। श्री सैनी के आगमन पर अनिल विज, उनके भाई राजिंद्र विज एवं कपिल विज ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया। पारिवारिक आत्मीयता के माहौल में हुई इस भेंट ने आपसी विश्वास और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

Share This Article

और पढ़ें

October 18, 2026

हरियाणा श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) की कोर कमेटी की बैठक आयोजित।…

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…