गुरुग्राम में दिशानिर्देश के बोर्डों पर भाजपा नेताओं का कब्जा, राहगीरों को परेशानी,करोडों के राजस्व की हानि: मुकेश डागर

Admin
By Admin
149 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : रविवार को गुरुग्राम के वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता मुकेश डागर कोच ने एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि आम नागरिक को सड़क पर दिशा -निर्देश व रास्ता बताने वाले बोर्डों पर बीजेपी के नेताओं ने अपने बधाई देने वाले विज्ञापन लगा कर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण सड़कों पर चलने वाले रास्ता भटक रहे है पेट्रोल और समय दोनों की बर्बादी हो रहीं है, वहीं वाहन चालकों को समय के साथ- साथ दुर्घटना होने का डर भी बना रहता है,बीजेपी कि ट्रिपल इंजनों की सरकार नागरिको के प्रति अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहीं हैं नगर निगम द्वारा आए दिन गुरुग्राम तोड़फोड़ अभियान तो चलती हैं पर नगर निगम में इतनी हिम्मत नहीं हे कि ये नेताओं पर कोई कार्यवाही कर सके जबकि ये संविधान में दिशा- निर्देश बोर्डों पर अतिक्रमण करना अपराध की श्रेणी में आता है पर नगर निगम के कमिश्नर और स्थानीय प्रशासन इस पर कोई संज्ञान नहीं लेते हैं ना की कार्यवाही कर रहे हैं,यह गुरुग्राम के नागरिकों के साथ सरा-सर धोखा है।

कांग्रेस नेता मुकेश डागर कोच ने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि चाहे विधायक हों या पार्षद या सांसद बर्दाश्त नहीं करेगे यदि इसपर एक हफ्ते में दिशानिर्देश के बोर्ड पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो कॉंग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर इसका विरोध करेगी ओर स्वयं इसको उखाड़ फेंकेगे जनता के टैक्स से बने बोर्डों पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे l

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…