वर्धमान सेवा संस्थान का गुरुग्राम में तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग कल्याण शिविर आयोजित।

Admin
By Admin
31 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में शनिवार को वर्धमान सेवा संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निशुल्क दिव्यांग कल्याण शिविर का शुभारंभ आज श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर, महावीर पार्क, गुरुग्राम में किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक श्री मुकेश शर्मा, अंकुश मिगलानी वाइस चेयरमैन भारतीय रेड क्रॉस शाखा चंडीगढ़ हरियाणा, विकास कुमार सचिव, सुरेंद्र गहलोत सदस्य जिला कष्ट निवारण समिति, जैन समाज सेक्टर 14 प्रधान समाजसेवी एडवोकेट रविंद्र जैन, नरेश जैन प्रधान जैन समाज गुड़गांव, महावीर दिगंबर जैन मंदिर प्रधान सतीश जैन, रमेश कमल चंद्र कैंप हेड भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति , संस्था के प्रधान श्रेयांश जैन एवं जैन स्थानक के सचिव संदीप जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक श्री मुकेश शर्मा ने कहा कि वर्धमान सेवा संस्थान और जैन समाज हमेशा ही समाज की सेवा में प्रथम पंक्ति में खड़े नजर आते हैं। समाजसेवा का ये बड़ा उदाहरण हैं। हर किसी को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की बदौलत समाज में लाखों लोगों को काफी सहायता मिलती है। दिव्यांगों को ऐसे शिविरों में जो मदद मिलती है, वह उनके जीवन में बड़ा बदलाव भी लाती है। साथ ही रेड क्रॉस सोसायटी के समाज के लिए किए गए काम अनुकरणीय हैं। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी चंडीगढ़ हरियाणा शाखा के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी हमेशा ही समाज की सेवा में तत्पर रहती है। क्योंकि इस संस्था का गठन ही सेवा के लिए हुआ है। युद्धों में घायलों को मदद देने के लिए गठित इस संस्था ने समय के साथ काम की जिम्मेदारियों को बढ़ाते हुए दीन-दुखियों, बीमारों की सहायता के लिए सेवा कार्य किए। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में ऐसे सेवा कार्यक्रमों की जमीनी स्तर पर आवश्यकता पर बल दिया तथा संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

संस्था के प्रधान श्री श्रेयांश जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि संस्था के सदस्य श्री राजू जैन, श्री विपिन जैन, श्री देव जैन, श्री जैनेंद्र जैन, श्री पंकज जैन, श्री अमित जैन एवं श्री अश्विनी जैन पिछले कई दिनों से इस शिविर को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। शिविर में वालंटियर के रूप में ज्योति जैन, अर्पित जैन, राजीव जैन, मयंक जैन, युगेन जैन, पूर्वा रात्रा, सक्षम जैन एवं सम्यक जैन, रेड क्रॉस से कविता सरकार, विकास, मोती लाल वर्मा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में संस्था के प्रधान श्रेयांश जैन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं वालंटियर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्धमान सेवा संस्थान आगे भी दिव्यांगजनों शारीरिक रूप से विकलांग लोगों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य करता रहेंगे। इस अवसर पर वार्ड-27 के पार्षद आशीष गुप्ता ने भी शिरकत कर सभी आए दिवंगजनों का हौसला बढ़ाया।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…