गुरुग्राम के फरूखनगर में पेट्रोल पंप पर बाईक सवार युवकों व कर्मचारियों में चलें लाठी डंडे।

Admin
By Admin
70 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम जिले के खंड फर्रुखनगर में खेडा खुरमपर रोड स्थित एक पेट्रोमार्ट पेट्रोल पंप पर दो युवकों और स्टाफ के बीच जमकर मारपीट हुई। जानकारी के अनुसार दो युवक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर आए और सेल्समैन से किसी बात पर बहस करने लगे। बहस बढ़ने पर युवकों ने सेल्समैन पर हमला कर दिया।पहले युवकों ने हमला किया जब सेल्समैन अकेला होने के कारण बचाव में असमर्थ दिखा। बाद में अन्य कर्मचारी आने पर युवकों व पेट्रोल पंप स्टाफ में दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि स्टाफ की संख्या अधिक होने के कारण दोनों युवक घायल हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका एक हिस्सा वायरल हो रहा है। घटना के बाद पेट्रोल पंप मैनेजर उम्मेद सिंह ने तुरंत पुलिस थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि दो अज्ञात युवक बाइक से पंप पर आए और सेल्समैन से तीखी बहस शुरू कर दी, जिसके बाद उन्होंने हमला कर दिया।मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर दोनों युवकों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…