गुरुग्राम एडीसी ने फरूखनगर खण्ड के गांव कालियावास में किया रात्रि ठहराव,सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,अंत्योदय उत्थान की दिशा में प्रशासन का सार्थक प्रयास।

Admin
By Admin
45 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा सरकार के अंत्योदय उत्थान के लक्ष्य को सशक्त रूप से लागू करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन गुरुग्राम द्वारा फर्रूखनगर ब्लॉक के गांव कालियावास में बुधवार को रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत एडीसी सोनू भट्ट ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ गांव में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और मौके पर ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। गांव आगमन पर एडीसी सोनू भट्ट का ग्रामीणों ने पारंपरिक पगड़ी एवं फूलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया।

*रात्रि ठहराव—प्रभावी शासन को गांवों तक पहुंचाने का परिवर्तनकारी माध्यम : एडीसी*

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम हरियाणा सरकार के सुशासन संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह पहल अंत्योदय उत्थान की भावना को साकार करने की दिशा में एक परिवर्तनकारी प्रयास है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त कर प्रभावी शासन को ग्रामीण जीवन के और अधिक निकट लाना है। एडीसी ने कहा कि जिला प्रशासन हर समय नागरिकों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए तत्पर है। किसी भी नागरिक की किसी भी विभाग से संबंधित यदि कोई समस्या है तो वह बिना किसी हिचक के प्रशासन के समक्ष रखें, उनका समयबद्ध ढंग से समाधान किया जाएगा।

*नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : एडीसी*

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार द्वारा सीएम विंडो, जन संवाद जैसे प्रभावी ऑनलाइन पोर्टल संचालित किए जा रहे हैं, वहीं समाधान शिविरों के माध्यम से भी जनसमस्याओं का निवारण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान करते हुए कहा कि आज अधिकांश योजनाएं परिवार पहचान पत्र से जुड़ी हुई हैं और सभी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचे।

*35 शिकायतों की सुनवाई, अधिकारियों को दिए गए त्वरित निवारण के निर्देश*

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान एडीसी सोनू भट्ट ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों की 35 शिकायतों की व्यक्तिगत रूप से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान एसडीएम दिनेश लुहाच, एसीपी योगेश, डीडी एग्रीकल्चर अनिल तंवर, बीडीओ नरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…