निगम क्षेत्र के गांव मोलाहेडा में बसंत पंचमी पर होली का डांडा RWA की जागरूकता और पुलिस की सतर्कता से शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ।

Admin
By Admin
102 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम नगर निगम वार्ड 3 के गांव मोलाहेडा (सैक्टर 22) में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित होली का डांडा धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) द्वारा की गई जागरूकता और पुलिस प्रशासन की सतर्कता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम से पूर्व RWA पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति, भाईचारा और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील की। वहीं परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार श्रद्धालुओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पहले से ही गांव मोलाहेडा के जागरूक नागरिक ने पुलिस प्रशासन को अवगत करा दिया था। हालांकि शुक्रवार सुबह से ही हो रही बारिश से थोड़ी परेशानी अवश्य हुई, लेकिन जैसे ही बरसात बन्द हुई तो गांव के सम्मानित नागरिक विनोद नम्बरदार ने पुलिस रेस्ट हाऊस के पीछे ग्रीन बेल्ट के पास पंडित से विधिवत् होलिका दहन से पहले का धार्मिक कार्यक्रम ( डांडा) पुजन कराया गया। जो कि बसंत पंचमी के दिन ही लगाया जाता है।

बता दें कि गत वर्ष गांव मोलाहेडा के दबंग बेदु, मनोज, शकुन्तला, सरला, आशा,मनश,रेनु, राजबीर,गौरव,छत्रपाल,नीरज, गंगाराम, विक्रम, सुनील, रमेश, रविंद्र, बिरेंद्र, नाहर सिंह, रामकिशन अन्य असामाजिक तत्वों ने सैक्टर 22 की ग्रीन बेल्ट में कब्जा करने की नीयत से पर्यावरण की रक्षा के लिए लगाएं गए हरे-भरे पेड़ पौधो को नष्ट करने के लिए बलपूर्वक जीएमडीए के अधीन सैक्टर 21- 21-23 को जोड़ने वाली सड़क किनारे बनी ग्रीन बेल्ट में होलिका दहन किया था। जिसपर सैक्टर 22 आरडब्ल्यूए डी पाकेट तथा ग्रामीणों में काफी विवाद हुआ था। जो आज तक भी सरकारी फाइलों में दफन है। जिसका मुख्य कारण पुलिस तथा बीजेपी का पूर्व पार्षद भष्टाचार का आरोपी रविंद्र है। जिसमें भी पेड़-पौधों जलकर राख हो गये थे। जिसकी शिकायत आला अधिकारियों तक भी पहुंची थी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। अबकी बार इस तरह कोई अप्रिय घटना ना होने पाएं तथा क्षेत्र में अमन-चैन कायम रहे, पुलिस विभाग तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर पहले से ही अवगत करा दिया था। जिससे स्थानीय थाना पालम विहार पुलिस भी नजर बनाए हुए सतर्क थी।

वहीं अबकी बार गांव के कुछ शरारती तत्वों ने शराब के नशे में आकर ग्रीन बेल्ट में डांडा गाड़ने के लिए दबंगी दिखनी चाहीं थी। लेकिन आरडब्ल्यूए की सतर्कता व नम्बरदार के समझाने पर मामला जल्द ही शान्त हो गया।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…