गुरुग्राम में ड्रग्स कंट्रोलर टीम ने 4.50 लाख रुपए के अवैध मेडिकल डिवाइस रेड कर जब्त किए।

Admin
By Admin
134 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : ड्रग्स कंट्रोल विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गुरुग्राम में एक प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर बिना वैध लाइसेंस एवं आयात अनुमति के मेडिकल डिवाइस की बिक्री का खुलासा किया गया है। ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी अमनदीप चौहान, डॉ सुरेश कुमार तथा मुकेश कुमार की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई पालम विहार एक्सटेंशन क्षेत्र में संचालित एक दुकान पर की गई, जहां बाहर से इंपोर्टेड कॉन्टैक्ट लेंस सहित अन्य मेडिकल डिवाइस की अवैध रूप से बिक्री किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।कार्रवाई टीम का नेतृत्व कर रहे ड्रग्स कंट्रोल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि संबंधित दुकान पर बिना किसी वैध लाइसेंस और अनुमति के मेडिकल डिवाइस का व्यापार किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु गठित टीम द्वारा निर्धारित स्थल पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान मौके पर राजू कुमार उपस्थित पाए गए। उनसे मेडिकल डिवाइस की बिक्री एवं आयात से संबंधित वैध लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई भी प्रासंगिक दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच के दौरान बिना लाइसेंस के बिक्री हेतु रखे गए 20 प्रकार के मेडिकल डिवाइस, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 4,47,241 रुपये है, को नियमानुसार फॉर्म एमडी-35 के तहत जब्त कर लिया गया।ड्रग्स कंट्रोल विभाग द्वारा मामले में ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डॉ सुरेश ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…