गुरुग्राम के PS पालम विहार पुलिस पर लगा बर्बरता का आरोप,पीड़िता को शिकायत करना भारी पड़ा,स्वयं बचाव में किया मामला दर्ज।

Admin
By Admin
99 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : गुरुग्राम के थाना पालम विहार पुलिस कर्मियों पर एक युवक के साथ अमानवीय मारपीट करने का गंभीर आरोप लगने का मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत पीड़ित की पत्नी ने सीपी को दी तो पुलिस ने आनन-फानन में पीड़ित के ऊपर ही दोषियों से सांठ-गांठ करके दबाव बनाने के लिए फर्जी शिकायत लेकर मामला दर्ज कर दिया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति हितेश जो अपनी बहन के पास रात्रि मणिपाल अस्पताल रेजांगला चौक पालम विहार में ठहरा हुआ था,भुख लगने पर बाहर खाना खाने गया तो वहां कहा सुनी हो गई,ईवीआर पर फोन किया तो एकदम से दो गाड़ियां आई, उसके पति को मारा पिटा व शराब के नशे की हालत में पुलिसकमी थाने ले गए, जहां पुलिसकर्मियों ने लोहे के पाइप और डंडों से बेरहमी से उनको पीटा।

पीड़िता के अनुसार, मामला वीरवार मध्य रात्रि करीब 12 बजे का है, उसके पति के साथ की गई इस कथित बर्बरता की शिकायत जब पुलिस कमिश्नर से की गई, तो न्याय मिलने के बजाय उलटा उसे ही परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि शिकायत के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों ने अपने बचाव में आरोपियों से मिलीभगत कर एक फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके पति को गंभीर चोटें आईं, लेकिन पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की। न तो मेडिकल जांच निष्पक्ष तरीके से कराई गई और न ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई तत्काल कार्रवाई हुई। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस के थाना पालम विहार की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

*थाने में मारपीट की हो रही हर तरफ चर्चाएं*

थाना पालम विहार में गांव मोलाहेडा के पीड़ित युवक की पुलिस कर्मियों द्वारा शराब के नशे में बर्बरता पूर्वक की गई मारपीट की चर्चाएं हर तरफ हो रही है। सैक्टर 22,23, पालम विहार व गांव मोलाहेडा में हर महिला, पुरुष की ज़बान पर पुलिस द्वारा दिखाई गई दबंगी की चर्चाएं चल रही है। क्षेत्र के कुछ लोगों ने दबी जबान से बताया कि यह सब पुलिस की मिलीभगत से हुआ है, जिसके साथ पीड़ित की कुछ कहासुनी हुई थी। वह अवैध कारोबार बिना निगम की अनुमति से पुलिस को मोटा हफ्ता देकर करता है,(पीड़ित ने यह बात अपनी शिकायत में भी बताया है) इसी लिए पुलिस उनके पक्ष में रहतीं हैं। घटना के बाद थाना पालम विहार एसएचओ के कुछ वफादार कर्मचारी पीड़ित को थाने लेकर गए थे। पीड़ित पक्ष का कहना था कि पुलिस निष्पक्ष थाना तथा रास्ते के सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सुरक्षित करके रिकॉर्ड पर लेकर इस मामले की जांच पड़ताल करें। पुलिस उनसे शिनाख्त कराएं कि इसमें कौन-कौन पुलिस कर्मचारी शामिल थे,उन सभी का सच्चाई जानने के लिए नार्को टेस्ट कराएं।

*पुलिस का इस मामले पर क्या है कहना*:

इस मामले पर मिडिया में एक ख़बर है कि पैसे मांगने पर मारपीट मामला दर्ज। जिसके जांच अधिकारी धर्मेन्द्र को फोन किया तो उठाया ही नहीं, वहीं पुलिस पीआरओ संदीप ने भी बात नहीं की। लगता है विभाग इस मामले को दबाना चाहता है। क्योंकि उक्त थाना सबसे बदनाम रहा है। जिसपर दबंगों से परेशान पीड़ित आरोप लगा चुके हैं।

प्रकाशित खबर क्षेत्र में चर्चाओं व पीड़ित की शिकायत के आधार पर है।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…