पुलिस के नशेड़ी ASI ने नववर्ष के पहले ही दिन कराई किरकिरी,शराब में धुत MLA की गाड़ी को मारी टक्कर,FIR दर्ज गिरी सस्पेंड की गाज ।

Admin
By Admin
92 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम पुलिस के नशेड़ी कर्मचारी ने नववर्ष 2026 के पहले ही दिन विभाग की किरकिरी करा दी है। जबकि पुलिस स्वयं ही ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ नाके लगा कर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई कर रहे थे, वहीं नाके के पास ही एक एएसआई ने नशे की हालत में विधायक के काफिले में शामिल पायलट गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसमें पुलिस की पायलट स्कॉर्पियो का चालक घायल हो गया व गाड़ी को भी नुकसान हुआ।वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि स्कॉर्पियो गाड़ी के ठीक पीछे वाली गाड़ी में विधायक मुकेश शर्मा स्वयं मौजूद थे। नशें में एएसआई ने गाड़ी में टक्कर इतनी जोर से मारी थी कि सड़क पर एक्सीडेंट से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

*ASI नशे में तेज रफ्तार से चला रहा था गाड़ी*

एएसआई बलजीत सिंह पर आरोप लगा है कि वह अपनी निजी सफेद रंग की वेन्यू कार को नशे की हालत में तेज रफ्तार से चला रहा था। उसके साथ तीन अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। जब गाड़ी की पायलट गाड़ी में टक्कर लगी तब सवार सुरक्षा कर्मियों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। मौके पर बात बिगड़ती देख विधायक अपनी गाड़ी से उतरकर हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही नाका प्रभारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह हालात को शांत कराया।

*INOX मॉल के सामने लगा था नाका*

नाका प्रभारी रमेश ने शिकायत में बताया कि नववर्ष की सुरक्षा व्यवस्था के तहत INOX मॉल के सामने चौक पर नाका लगाया गया था। नाके पर हेड कॉन्स्टेबल संजय, पूनम, कॉन्स्टेबल सोमबीर, सुधीर, एसपीओ अजयपाल और होमगार्ड रघुबीर तैनात थे। न्यू कॉलोनी रेड लाइट की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एएसआई बलजीत सिंह नाके पर पहुंचे और कुछ पुलिसकर्मियों को अपनी कार में बैठाकर चले गए। करीब आधे घंटे बाद तेज रफ्तार में यू-टर्न लेते समय सेक्टर 4/7 चौक पर उनकी कार विधायक के काफिले की पायलट स्कॉर्पियो से टकरा गई। नाका प्रभारी के अनुसार, मौके पर जांच के दौरान आरोपी एएसआई की कार पर आगे की नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि पीछे की नंबर प्लेट के अक्षर भी गायब मिले। एएसआई नशे में धुत पाया गया और उसकी आंखें लाल थीं। समझाने के बावजूद वह अभद्र व्यवहार करता रहा।

*FIR दर्ज, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड*घटना की गंभीरता को देखते हुए नाका प्रभारी ने 1 जनवरी 2026 को एएसआई बलजीत सिंह सहित चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ नशे में वाहन चलाने, लापरवाही से ड्राइविंग करने और दुर्घटना करने की धाराओं में FIR दर्ज कराई। इसके साथ ही चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और आरोपी की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुग्राम के राजस्व रिकार्ड में छेड़छाड़,गलत ततीमा काटने पर PMO को भेजी शिकायत।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में फर्जी तरीके से एक दूसरे के नाम…

जनसेवा के प्रतीक राव महाबीर सिंह की जयंती पर मंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह…

गुरुग्राम के सैक्टर 9 स्थित एक निजी स्कूल पर पुलिस ने किया फर्जी मान्यता के गंभीर आरोप में मामला दर्ज।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के एक नामी स्कूल पर पेरेंट्स की शिकायत पर…