गुरुग्राम की विकसित महारैली में || सीएम नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि शिरक़त करेंगे।

Admin
By Admin
173 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज :विकसित भारत के विज़न को धरातल पर उतारते हुए गुरुग्राम को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से आज गुरुग्राम में भव्य विकसित गुरुग्राम महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गुरुग्राम को विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा एवं गति मिलेगी। कार्यक्रम के सफल एवं सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा एवं डीसी अजय कुमार ने आयोजन स्थल कंपनी बाग का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, मंच व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की जाएं।

निरीक्षण के दौरान डीसीपी वेस्ट करन गोयल, नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव, एसडीएम परमजीत चहल, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यकारी अभियंता चरणदीप राणा, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…