गुरुग्राम की फरुखनगर क्राइम ब्रांच पुलिस पर लगें आरोप, गिरफ्तार युवक की लॉकअप में मौत मामला ।

webokudarkops@gmail.com
271 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज: गुरुग्राम पुलिस की फरुखनगर क्राइम ब्रांच पर गंभीर आरोप लगे हैं, क्राइम ब्रांच ने एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी आसिफ इकबाल की लॉकअप में मौत होने के बाद पुलिस कटघरे में खड़ी हो गई है। जबकि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शनिवार को गुरुग्राम भेजा गया।जहां मजिस्ट्रेट के समक्ष डॉक्टर के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

वही आसिफ के परिवार वाले तिजारा के कांग्रेस नेता इमरान खान के साथ पहुंचे। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआत में बातें छिपाई। सही तरीके से परिवार वालों को मौत के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।उन्होंने आरोप लगाया कि क्राइम ब्रांच की एक टीम रात में ही आसिफ के घर पहुंची थी और परिवार वालों से उसका आधार कार्ड ले गई। उस दौरान भी आसिफ की मौत के बारे में जानकारी नहीं दी गई। उन्हें बाद में पता चला। परिवार वालों ने मामले की गंभीरता से जांच के लिए कहा है। दूसरी ओर भीड़ जुटने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया। एसीपी क्राइम ललित दलाल ने परिवार वालों को समझाया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम में जो भी जानकारी सामने आएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि फरुखनगर क्राइम ब्रांच की टीम में चोरी के मामले में गुरुवार को आरोपित आसिफ इकबाल को गिरफ्तार किया था, पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम उसने रजाई के खोल से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…