क्षेत्र में प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष पटौदी विधायक ने उठाया, ग्रामीणों ने की मुलाकात।

Admin
By Admin
43 Views

Folow Us

गुरुग्राम , संवाददाता: जिले की पटौदी विधानसभा क्षेत्र विधायक श्रीमती बिमला चौधरी ने कासन गांव के पार्षद एवं खावासपुर, बाबड़ा, जमालपुर और बासलांबी गांव के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ वीरवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ढाणी प्रेम नगर क्षेत्र में प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग से उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि यदि ढाणी प्रेम नगर क्षेत्र में कूड़ा डाला जाता है तो आसपास के गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि इससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ेगा तथा लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गांवों के निवासियों में इस विषय को लेकर गहरी चिंता है। विधायक श्रीमती बिमला चौधरी ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि ग्रामीणों की भावनाओं और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर चिंतित हैं और सरकार से सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और किसी भी ऐसी व्यवस्था से बचना जरूरी है, जिससे लोगों को परेशानी हो। विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि संबंधित विभागों को इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने के निर्देश दिए जाएं।

मुख्यमंत्री ने समाधान का दिया आश्वासनमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उचित समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी क्षेत्र के लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक श्रीमती बिमला चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की जनता की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…