हांसी में जल्द ही स्थापित होगी सेशन डिवीजन : जस्टिस सूर्यकांत

Admin
By Admin
82 Views

Folow Us

चंडीगढ़, संवाददाता: हरियाणा के वरिष्ठ नागरिकों तथा वादी-प्रतिवादी दोनों के लिए न्याय की सुविधा और तेजी लाने के उद्देश्य से हांसी में जल्द ही सेशन डिवीजन (Session Division) की स्थापना की जायेगी। यह आश्वासन देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने हांसी-नारनौंद क्षेत्र के लोगों से किया। न्यायपालिका में सुधार और न्याय का घर-घर पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हांसी को अब हरियाणा का 23वाँ जिला घोषित किये जाने के बाद से स्थानीय वासियों की न्यायिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका का उद्देश्य गरीब, आम नागरिक और समाज के सभी वर्गों तक समय पर तथा सुलभ न्याय पहुँचाना है।

उन्होंने यह भी कहा कि न्यायलयों की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी तथा तेजी से बनाने के लिए तकनीकी ज्ञान को अपनाना जरूरी है। अधिवक्ताओं को भी समय की बदलती मांगों के अनुसार खुद को अपडेट करने का मार्गदर्शन उन्होंने दिया।इस मौके पर नारनौंद उपमंडलीय न्यायालय परिसर का उद्घाटन और शिलान्यास समारोह भी मुख्य अतिथि के रूप में आयोजित किया गया। इस परिसर का निर्माण लगभग 21 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना पर किया जा रहा है, जिसमें न्यायालय कक्ष, साक्षी कक्ष, फैमिली कोर्ट, मध्यस्था कक्ष और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, अरविंद शर्मा मंत्री, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, प्रशासनिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

October 18, 2026

हरियाणा श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) की कोर कमेटी की बैठक आयोजित।…

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…