हरियाणा के महाधिवक्ता बने पवन मुटनेजा,परविंदर सिंह चौहान के हाईकोर्ट जज बनने से रिक्त हुआं था पद।

Admin
By Admin
8 Views

Folow Us

चण्डीगढ़, संवाददाता: हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील पवन कुमार मुटनेजा को प्रदेश का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया है। उनको तत्कालीन परविंदर सिंह चौहान का हाईकोर्ट जज बनने के बाद एडवोकेट जनरल का पद खाली हो गया था। मुटनेजा मुख्य रूप से हाईकोर्ट में विभिन्न संवैधानिक, दीवानी, आपराधिक, श्रम और कंपनी कानून से जुड़े मामलों की पैरवी करते हैं। कानूनी क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उन्होंने जटिल और महत्वपूर्ण मामलों में विभिन्न संस्थानों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा कॉरपोरेट निकायों का प्रतिनिधित्व किया है। इससे पहले भी वे हरियाणा के अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्हें राज्य सरकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी मामलों में पैरवी और सरकार का पक्ष रखने का व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ। उनकी विशेषज्ञता में संवैधानिक कानून के साथसाथ औद्योगिक एवं श्रम कानून, कंपनी कानून, दीवानी मुकदमेबाजी और मध्यस्थता से जुड़े मामले प्रमुख रूप से शामिल हैं।

यह नियुक्ति भारतीय संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत राज्यपाल द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई है। अधिसूचना के अनुसार मुटनेजा की नियुक्ति की शर्तें बाद में जारी की जाएंगी। यह आदेश अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, आईएएस की ओर से जारी किया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता पवन कुमार मुटनेजा पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक बेहद प्रतिष्ठित वकील हैं। वह कानूनी क्षेत्र में अपने लंबे अनुभव, बेहतरीन समझ और जनहित से जुड़े मामलों के लिए जाने जाते हैं। पवन मुटनेजा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध स्कूल द लॉरेंस स्कूल, सनावर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के नामी श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से अपनी आगे की पढ़ाई की। कानूनी बारीकियों को सीखने के बाद उन्होंने वकालत को अपने करियर के रूप में चुना। वह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक स्वतंत्र और वरिष्ठ वकील के रूप में लंबे समय से अभ्यास कर रहे हैं। उनके पास सिविल रिट पिटीशन, क्रिमिनल रिवीजन और लेटर पेटेंट अपील जैसे जटिल मामलों को संभालने का बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड है।

उनका विवाह भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम. एम. पुंछी की बड़ी बेटी से हुआ है। वह वर्तमान में चंडीगढ़ में रहते हैं और वहीं से अपनी कानूनी सेवाएं देते हैं। वकालत के अलावा वह विभिन्न शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों से एक संरक्षक और अतिथि के रूप में जुड़े रहे हैं।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुगाम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में SDM ने सुनीं आमजन की समस्याए।

गुरुग्राम, संवाददाता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा…

हरियाणा के महाधिवक्ता बने पवन मुटनेजा,परविंदर सिंह चौहान के हाईकोर्ट जज बनने से रिक्त हुआं था पद।

चण्डीगढ़, संवाददाता: हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील…

गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में डीटीपी ने चलाया पीला पंजा।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में शनिवार को डीटीपी विभाग ने पाश क्षेत्र डीएलएफ…

गुरुग्राम में सीएम ने दिए पूर्व पार्षद के भाई राजबीर व सतीश पर FIR करने के निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम में जिला…