हरियाणा के पूर्व सीएम चौ भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोपीचंद गहलोत को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Admin
By Admin
66 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज हरियाणा सरकार में डिप्टी स्पीकर रहे और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय गोपीचंद गहलोत के निधन पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही शोकाकुल परिवार का ढांढस बँधाया। स्वर्गीय गोपी चंद गहलोत के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ सुधा यादव , हरियाणा कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र,कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज , विधायक आफ़ताब अहमद, पूर्व मंत्री एवं विधायक पंडित मूलचंद शर्मा, विधायक उमेद सिंह पातुवास, पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, पूर्व सांसद सुरेन्द्र बरवाला,पूर्व मंत्री जगदीश यादव , गुरुग्राम ग्रामीण भाजपा ज़िलाध्यक्ष अजीत यादव , महेंद्रगढ़ भाजपा ज़िलाध्यक्ष हतेंद्र राव , कांग्रेस ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष वर्धन यादव , इनेलो ज़िलाध्यक्ष रोहतास खटाणा मेवात कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईदा खान,सोहना से विधायक तेजपाल तंवर के पुत्र राजकुमार तंवर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा के पुत्र संजीव माजरा पूर्व कमिश्नर के.एस. ढाका एवं नरेंद्र यादव के अतिरिक्त शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…