हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माताजी के निधन पर गहरा शोक जताया

Admin
By Admin
39 Views

Folow Us

अम्बाला, संवाददाता: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण की माताजी श्रीमती प्रेम कौर कल्याण के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अपने शोक संदेश में श्री विज ने कहा कि श्रीमती प्रेम कौर कल्याण के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका साया परिवार के लिए शक्ति, संस्कार और मार्गदर्शन का स्रोत होता है। उनका निधन न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक बड़ी क्षति है।

श्री विज ने कहा कि माता-पिता जीवनभर अपने बच्चों को संस्कार, शिक्षा और जीवन की सही दिशा देने का कार्य करते हैं। श्रीमती प्रेम कौर कल्याण ने भी अपने परिवार को सुदृढ़ संस्कार दिए और उनके मार्गदर्शन में ही उनके पुत्रों ने समाज व सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनका स्नेह, त्याग और आशीर्वाद सदैव परिवार के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं कल्याण परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा समाज और उनके शुभचिंतक कल्याण परिवार के साथ खड़े हैं और सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती प्रेम कौर कल्याण (धर्मपत्नी स्व. चौधरी देवी सिंह कल्याण) का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज 14 मार्च 2026 (शनिवार) को दोपहर 2:30 बजे शिवपुरी, गांव कुटेल, करनाल में किया जाएगा। अंतिम यात्रा कल्याण फार्म, मधुबन, करनाल स्थित निवास स्थान से दोपहर 2 बजे प्रस्थान करेगी।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…