समाधान समारोह”को लेकर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक।

Admin
By Admin
10 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव निशा की अध्यक्षता में “समाधान समारोह” अभियान को लेकर पैनल अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष लोक अदालतों के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण एवं आपसी सहमति से समाधान करवाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अधिवक्ताओं को अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी गई तथा लंबित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान निशा ने कहा कि “समाधान समारोह” अभियान के तहत आयोजित विशेष लोक अदालत के बारे में आमजन तक व्यापक स्तर पर जागरूकता पहुंचाना आवश्यक है।

उन्होंने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि वे जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक वादकारियों को लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों के समाधान के लिए प्रेरित करें।उन्होंने अधिवक्ताओं को न्यायालय परिसरों, बाजारों, गांवों, शैक्षणिक संस्थानों एवं आवासीय क्षेत्रों सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जागरूकता शिविर, जनसंपर्क कार्यक्रम और संवाद सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि अधिकतम लोग इस अभियान का लाभ उठा सकें।बैठक में विशेष लोक अदालत के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। साथ ही लंबित मामलों में पक्षकारों को सौहार्दपूर्ण समाधान अपनाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया, जिससे लोगों को शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिल सके।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुरुग्राम द्वारा आमजन को न्याय तक सरल पहुंच उपलब्ध कराने तथा वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…