समाधान शिविर में सोमवार को SDM हितेंद्र कुमार ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

Admin
By Admin
18 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : एसडीएम हितेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को बिना देरी राहत मिलना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर केवल औपचारिकता न रह जाए, बल्कि इसका वास्तविक उद्देश्य लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान करना है। प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर पूरी तैयारी के साथ शिविर में पहुंचे और जो भी शिकायत आए, उसका ठोस और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रत्येक शिकायत का तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे न केवल समस्याओं का जल्दी समाधान होता है, बल्कि लोगों का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समाधान से व्यक्ति संतुष्ट है।उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का समाधान तुरंत संभव नहीं है, उनमें नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को उसकी स्थिति की जानकारी दी जाए। पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर प्रीतपाल सिंह, एसीपी मुकेश कुमार, एई रविंद्र सिंह, एचएसवीपी एसडीई अजमेर सिंह, एटीपी कुलदीप, मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रियंका, इंस्पेक्टर यक्ष, एसडीओ राजेश कौशिक, डिप्टी डीओ गीतारिया, डिप्टी डीओ दीप्ति बोकन, लेबर इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, बीएओ रामपाल, एलडीएम विनोद कुमार, बजाज के जेई निशांत भारद्वाज तथा आरएफओ संजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…