समाधान शिविर जन समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है : SDM

Admin
By Admin
139 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों के लिए राहत का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहे हैं। इसी कड़ी में आज लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम परमजीत चहल ने लोगों की शिकायतों की सुनवाई की।

एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपलब्धता मिल रही है, जिससे उनकी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा संभव हो रहा है और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। आज आयोजित शिविर में कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों को गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ लेते हुए तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिकों को इनका लाभ मिल सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का प्रभावी समाधान कर सुशासन और जनसेवा की भावना को सुदृढ़ किया जाए।बैठक में नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त विशाल, सीटीएम सपना यादव, डीडीपीओ नवनीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…