समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी, सोमवार और गुरुवार को नियमित लगाए जा रहे हैं शिविर: एडीसी

Admin
By Admin
28 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: एडीसी सोनू भट्ट ने शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इससे पहले हरियाणा सरकार के अभिलेखागार विभाग के आयुक्त एवं सचिव साकेत कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों में समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए तथा रिओपन होने वाली शिकायतों का स्थायी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समाधान के बाद संबंधित पोर्टल पर बिना विलंब के एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) अपलोड की जाए।

एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की जनसेवा और सुशासन की प्रभावी पहल है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का एक ही मंच पर त्वरित और संतोषजनक समाधान किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज करते हुए उसके निस्तारण की नियमित निगरानी की जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।बैठक में विभागवार लंबित एवं रिओपन शिकायतों की समीक्षा करते हुए एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायत का समाधान नियमानुसार संभव नहीं है तो उसका स्पष्ट एवं तथ्यात्मक कारण दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि शिकायत निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को जिला मुख्यालय तथा सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का एक ही मंच पर त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सीटीएम ज्योति नागपाल, डीआरओ विजय यादव, एसीपी मुकेश कुमार, डीडीपीओ नवनीत कौर, मेडिकल ऑफिसर प्रियंका, डिप्टी डीईओ गीता आर्या, दीप्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…