श्रमिक जागरूकता सम्मान समारोह की तैयारियां तेज, डीसी ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां।

Admin
By Admin
56 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग द्वारा 26 अप्रैल को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर में आयोजित किए जाने वाले “श्रमिक जागरूकता सम्मान समारोह” में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और समयबद्ध तरीके से सभी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए।डीसी उत्तम सिंह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कानून व्यवस्था व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, ट्रैफिक मैनेजमेंट की प्रभावी योजना तैयार करने तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ऐसे में आयोजन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारी उनके साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

डीसी ने कहा कि आयोजन में हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रमिकों पहुंचेंगे। ऐसे में पार्किंग स्थल से आयोजन स्थल तक उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने आयोजन स्थल पर मुख्य मंच एवं विशिष्ट अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ आमजन के लिए पर्याप्त बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई बनाए रखने तथा पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। डीसी ने फायर एवं इमरजेंसी सेवाओं को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखने, एम्बुलेंस व स्वास्थ्य सेवाओं की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हो।

बैठक में एडीसी सोनू भट्ट, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया, जीएम रोडवेज मेजर(रि) गायत्री अहलावत, बादशाहपुर के एसडीएम संजीव सिंगला, जीएमसीबीएल के एडिशनल सीईओ रविंद्र कुमार, गुरुग्राम के एसडीएम हितेंद्र कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल, एसीपी ट्रैफिक सत्यपाल, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, डीईओ सुमन, एडीआईओ नवीन सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…