रोहतक में HSVP ने NGT के आदेशों की उड़ाई धज्जियां,10 करोड़ लेकर हजारों पेड़ों को जिंदा जलाया,सीएम स्वयं जले हुए पेड़ों को देखें: जयहिंद

Admin
By Admin
57 Views

Folow Us

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने रोहतक के सेक्टर 6 बाग के हजारों पेड़ पौधो और पक्षियों को जलाने को लेकर एक बेहद गंभीर खुलासा किया है। जयहिंद ने आरोप लगाया है कि रोहतक के सेक्टर 6 बाग जिसकी 10 करोड़ रु सुपारी ली हुई है एक बड़े भू-खंड पर खड़े हजारों हरे-भरे पेड़ों और वहां बसे हजारों बेजुबान पक्षियों को जिंदा जला दिया गया है। नवीन जयहिंद ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सुनियोजित ‘कत्लेआम’ है। उन्होंने सीधे तौर पर प्रशासन और भू-माफियाओं के बीच मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि “करीब 10 करोड़ रुपये की सुपारी लेकर इन पेड़ों को साफ करने के लिए उनमें आग लगाई गई है।”

*मुख्यमंत्री पर जयहिंद के किए तीखे सवाल*

नवीन जयहिंद ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक तरफ ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान चलाकर ढोंग कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की नाक के नीचे हजारों पेड़ों को जलाकर राख किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अगर मुख्यमंत्री सो नहीं रहे हैं, तो उन्हें तुरंत आकर यहां का मंजर देखना चाहिए। बेजुबान पक्षी और हरे-भरे पेड़ जलकर कोयला हो गए हैं, लेकिन प्रशासन मौन है।”

*हाईकोर्ट और एनजीटी के आदेशों की धज्जियां।

जयहिंद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि माननीय हाईकोर्ट और एनजीटी (NGT) के सख्त आदेश हैं कि पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाया जाए, ओर इस जमीन पर कोर्ट से स्टे लगा हुआ है लेकिन रोहतक में इन आदेशों को ‘टॉयलेट पेपर’ की तरह समझा जा रहा है।

* उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग*

दोषी अधिकारियों और भू-माफियाओं पर तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए। जिस जमीन पर यह कांड हुआ है, उसे तुरंत सरकार अपने कब्जे में ले और वहां फिर से वृक्षारोपण किया जाए।नवीन जयहिंद ने स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई, बड़े आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…