रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जयहिंद ने केजरीवाल पर किए बड़े खुलासे, अफजल गुरु का चेला है केजरीवाल, पंजाब की राज्यसभा सीट पर भी आरोप, चड्ढा की जान को बताया खतरा ।

Admin
By Admin
8 Views

Folow Us

रोहतक, संवाददाता: रोहतक में जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद केजरीवाल ओर राघव चड्ढा के साथ साथ आम आदमी पार्टी के बड़े बड़े खुलासे कर रहे है, जिससे देश प्रदेश की राजनीति में हलचल मची हुई है, जयहिंद सेना के प्रमुख नवीन जयहिंद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई सनसनीखेज दावे किए हैं। वीडियो संदेश के जरिए जयहिंद ने आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदरूनी कामकाज और राज्यसभा सीटों के आवंटन को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दिल्ली की मंत्री रही आतिशी के मां बाप द्वारा अफजल गुरु का समर्थन करने पर जयहिंद ने केजरीवाल को अफजल गुरु का चेला बताया

*आप पार्टी की राज्यसभा सीट पर उठाए सवाल*

नवीन जयहिंद ने आरोप लगाया कि राज्यसभा की सीटें उन लोगों को दी गई हैं जिनका संघर्ष से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने विशेष रूप से राघव चड्ढा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें केजरीवाल का “खास सिपहसालार” बताया। जयहिंद ने केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा कि पंजाब राज्यसभा की सीट केजरीवाल ने कितने करोड़ में बेची।

*जज पर आरोप से पहले खुद पर लगे आरोप पर जवाब दे*

नवीन जयहिंद ने अरविंद केजरीवाल द्वारा उनके चल रहे मुकदमे में माननीय न्यायाधीश के बदलने पर तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कुछ दिनों बाद जब उनका केस सुप्रीमकोर्ट में चला जाए जहां के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत शर्मा है केजरीवाल अपने मुकदमे से ध्यान पलटने के लिए उन पर भी आरोप लगा सकता है।

*केजरीवाल के आतंकवादी और खालिस्तानियों से संबंध*

अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के खालिस्तानी समर्थक और प्रतिबंधित संगठन प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू से कथित संबंधों के आरोप लगाते हुए कहा कि इन आरोपों के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने एनआईए (NIA) जांच की सिफारिश भी की थी। लेकिन जांच आधी अधूरी रह गई।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि खालिस्तानी समूहों ने 2014 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को 16 मिलियन डॉलर (लगभग 133-134 करोड़ रुपये) दिए हुए है पन्नू ने यह भी आरोप लगाया कि 2014 में न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल गुरुद्वारे में केजरीवाल और खालिस्तान समर्थकों के बीच एक गुप्त बैठक हुई थी, जिसमें 1993 दिल्ली बम विस्फोट के दोषी प्रोफेसर भुल्लर की रिहाई के बदले में वित्तीय समर्थन पर सहमति बनी थी।

*एलजी द्वारा एनआईए जांच की सिफारिश के दावे हुए फेल*

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना ने इन गंभीर आरोपों (SFJ से चंदा लेने) के बाद एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) जांच की सिफारिश की थी लेकिन सभी दावे फैल हो गए।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

नगर निगम और नागरिकों के बीच मजबूत कड़ी बनी वार्ड समितियां: एमसीजी मेयर

गुरुग्राम, संवाददाता: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीरवार को…

गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, अवैध भंडारण की सूचना 0124-2868930 पर दे।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा…

गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध सम्पत्ति पर चला डीटीपी का पीला पंजा, प्रशासन की भेदभाव नीति छुटभैय्ए नेताओं पर मौन?

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ प्रशासन…