राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पलवल रेलवे स्टेशन पहुंचे मंत्री गौरव गौतम।

Admin
By Admin
26 Views

Folow Us

पलवल, संवाददाता : हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून मंत्री गौरव गौतम ने पलवल रेलवे स्टेशन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर गौरव गौतम ने कहा कि पलवल रेलवे स्टेशन का महात्मा गांधी के जीवन से ऐतिहासिक संबंध है। उनके अनुसार, गांधी जी की पहली राजनीतिक गिरफ्तारी इसी स्टेशन पर हुई थी। उन्होंने गांधी जी के स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के संदेश का भी उल्लेख किया।

*रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का उल्लेख*

गौरव गौतम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों से पलवल रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। उन्होंने लिफ्ट सहित यात्रियों के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाएं विकसित किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद स्टेशन का स्वरूप बेहतर होगा।उन्होंने पलवल के गांधी आश्रम और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी ऐतिहासिक स्मृतियों का भी उल्लेख किया तथा महात्मा गांधी और सुभाष चंद्र बोस के पलवल से संबंध की बात कही।

*लाल बहादुर शास्त्री को किया याद*

मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके ‘जय जवान, जय किसान’ संदेश का उल्लेख किया। विमान घटना पर पायलट की सराहना। उन्होंने हाल में एक विमान में हुई घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए पायलट द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और संकट की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को महत्वपूर्ण बताया।

*राजनीतिक मुद्दों पर कांग्रेस पर निशाना साधा*

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की विपक्षी दलों की मांग पर गौरव गौतम ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उनके बीच आपसी मतभेद हैं और कई सहयोगी दल कांग्रेस के साथ एकजुट दिखाई नहीं दे रहे हैं। एक नवंबर को प्रस्तावित विपक्षी रैली के संदर्भ में भी उन्होंने विपक्षी दलों के आपसी तालमेल पर सवाल उठाए। वहीं उन्होंने इंडिया गठबंधन पर भी बड़ा हमला करते हुए कहा कांग्रेस और उसके सहयोगी पूरी तरह से आपस में ही बिखर चुके हैं अब कांग्रेस को अपना जमीर बचाना भारी पड़ रहा है

*पूर्व मंत्री करण दलाल के बयान पर खेल मंत्री का पलटवार*

मंत्री गौरव गौतम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा देखो मैंने पहले ही कहा था कि मैं हारे हुए लोगों पर चर्चा नहीं करता लेकिन कुछ जब बात आ ही गई है तो मैं बोल भी देता हूं।कुछ जब बात आ ही गई है तो मैं बोल भी देता हूं। और ये आप चला भी देना। कि मरे हुए लोगों का पैसा खाकर को-ऑपरेटिव बैंक में, मरे हुए लोगों का पैसा, लोन लेकर जमानत पर घरवाले बाहर हैं। उनसे कोठियां बना ली, उनसे फार्म हाउस खरीद लिए। शर्म आनी चाहिए मरे हुए लोगों का पैसा खाकर भगवान भी जवाब देगा ऐसे लोगो को शर्म आनी चाहिए‌। फरीदाबाद से लेकर दिल्ली से लेकर खादर तक जमीन खरीदी हुई है।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…