मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 6 व 7 जनवरी को प्री-बजट मंथन कार्यक्रम में ले सकते हैं भाग।

Admin
By Admin
83 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का 6 व 7 जनवरी को गुरुग्राम दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ‘हरियाणा विज़न 2047’ के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय प्री-बजट मंथन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान प्रदेश के दीर्घकालिक विकास, आर्थिक सुदृढ़ता तथा जनकल्याण से जुड़ी प्राथमिकताओं पर व्यापक और गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने सोमवार को 6 जनवरी को गुरुग्राम विश्वविद्यालय तथा 7 जनवरी को सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस मे प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीसी सोनू भट्ट, सीसीआई सुनील शर्मा, एसीपी अमित भाटिया, एचएसआईआईडीसी के डीजीएम सुनील पालीवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 6 जनवरी को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित पहले सत्र में हरियाणा विज़न 2047 तथा वर्ष 2026-27 के लिए परिणामी रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। इसके उपरांत दोपहर बाद आयोजित सत्र में उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आईटी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों से आगामी बजट को लेकर उनके सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे।इसी क्रम में 7 जनवरी को सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में आयोजित कार्यक्रम के प्रातः सत्र में उद्योग एवं विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ संवाद होगा। इसके बाद के सत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ता, आर्किटेक्ट्स, पर्यावरण, श्रम सहित विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।यह प्री-बजट मंथन कार्यक्रम हरियाणा विज़न 2047 को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से समावेशी, सतत और भविष्य–उन्मुख विकास के लिए ठोस नीति सुझावों को आकार दिया जाएगा।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सुनी जनसमस्याएं।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं…

गुरुग्राम जिला जेल भोंडसी में लोक अदालत आयोजित,एक विचाराधीन बंदी को मिली रिहाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला तथा जिला एवं…