मामूली कहासुनी पर दफ्तर में घुसकर की तोड़फोड़ मामला दर्ज।

Admin
By Admin
40 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सवाददाता : खेड़की माजरा गांव में लघुशंका को लेकर हुई कहासुनी बड़े विवाद में बदल गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान कार्यालय में रखा सामान तोड़ा गया। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनसे रंगदारी मांगी जा रही थी। विरोध करने पर तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने मामले की जांच की तो यह आरोप झूठे पाए गए। पुलिस ने कार्यालय में तोड़फोड़ करने वाले सात आरोपियों को हिरासत में लेकर जमानत पर छोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार व्यवसायी अंकुश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनका दफ्तर खेड़की माजरा गांव में है। गत15 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे इलाके का ही रहने वाला पव्वा नामक एक व्यक्ति उनके पास आया और हर महीने 50 हजार रुपये देने को कहा, वहीं फिर 17 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे वह दोबारा आया। रुपये देने से मना करने पर कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई। इसमें उनको कई जगह पर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोप है कि थोड़ी देर बाद ही पव्वा अपने आठ से 10 साथियों के साथ कारोबारी के कार्यालय पर आया। हमलावरों ने कारोबारी के दफ्तर का शटर और शीशे तोड़ दिए। अंदर रखा कंप्यूटर और फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त कर दिए गए। पुलिस का कहना था कि मामले की जांच हुई तो शिकायतकर्ता किराये पर रहता है तथा इसके मकान मालिक तथा आरोपी पक्ष आपस में पड़ोसी हैं। शुक्रवार रात को लघुशंका करने की बात को लेकर शिकायतकर्ता, इसके मकान मालिक और आरोपियों के बीच कहासुनी होने पर विवाद हो गया था, जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच मारपीट एवं तोड़फोड़ की घटना घटित हुई। पुलिस ने इस मामले में खेड़की माजरा गांव निवासी सुरेंद्र, मुकेश, जोगेंद्र, विजय , धर्मपुर गांव निवासी अशोक व सागर और झज्जर के नगला गांव निवासी मुकेश को हिरासत में लेकर बाद मे जमानत पर छोड़ दिया ।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…