भाजपा मदिरों के नाम पर ही राजनीति करने वाली पार्टी है, फिर भी मंदिरों पर चलवा रही बुलडोजर: कांग्रेस

Admin
By Admin
19 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के सेक्टर-50 में बने आदमपुर झाड़सा गांव में बाबा बालकनाथ मंदिर, गोशाला और समाधि स्थल को तोड़े जाने की कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने कड़ी निंदा करते हुए इसे भाजपा राज में सनातन पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा मंदिर के नाम पर राजनीति करती है, वही आज मंदिरों पर बुलडोजर चलवा रही है। इससे भाजपा का धर्म के नाम पर राजनीति करने का असली चेहरा उजागर हो रहा है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदमपुर झाड़सा गांव में बाबा बालकनाथ जी का प्राचीन मंदिर, गौशाला तोड़ा जाना बेहद निंदनीय और सनातन आस्था पर प्रहार है। इससे यह पता चलता है कि भाजपा सरकार में आस्था के केंद्र सुरक्षित नहीं हैं। एक तरफ भाजपा खुद को हिंदुत्व की सबसे बड़ी हितैषी बताती है, वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम जैसे शहर में करीब 150 साल पुराने मंदिर को प्रशासन के माध्यम से ध्वस्त करवा देती है। इससे साफ है कि भाजपा के लिए धर्म सिर्फ वोट लेने का जरिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों और संत समाज का कहना है कि यह जमीन झाड़सा गांव की पंचायत ने दशकों पहले बाबा बालकनाथ आश्रम और पूजा-पाठ के लिए दान में दी थी। वहां वर्षों से पूजा-अर्चना हो रही थी और गोशाला में गौसेवा की जा रही थी। बावजूद इसके हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और नगर व ग्राम नियोजन विभाग ने संयुक्त रूप से भारी पुलिस बल के साथ दो दिनों तक कार्रवाई कर शिव मंदिर को छोडक़र 5 अन्य मंदिर, गोशाला और समाधि स्थल को तोड़ दिया। मूर्तियों को रातों-रात हटा दिया गया और 35 गायों को कार्टरपुरी गोशाला शिफ्ट कर दिया गया, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन का दावा है कि यह चार एकड़ सरकारी जमीन है और नोटिस दिए गए थे, लेकिन सवाल यह है कि क्या प्राचीन धार्मिक स्थलों के लिए भी यही नियम हैं? क्या सरकार बड़े बिल्डरों और भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है, जैसा कि ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं? सरकार को इस मामले की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।

डावर ने कहा कि कांग्रेस संगठन एकजुटता और भाईचारे के साथ काम करता है। कांग्रेस कभी भी धर्म के नाम पर राजनीति नहीं करती और न ही आस्था के केंद्रों पर चोट पहुंचाती है। भाजपा का दोहरा चरित्र अब जनता के सामने आ गया है। लोग समझ चुके हैं कि भाजपा सिर्फ धर्म की आड़ में सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस मामले में हस्तक्षेप करें, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करें और झाड़सा के बाबा बालकनाथ मंदिर परिसर का पुनर्निर्माण करवाएं। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में ग्रामीणों और संत समाज के साथ खड़ी है।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…