भाजपा की बंगाल में प्रचंड जीत विकसित भारत के संकल्प को देगी नई मजबूती: जिलाध्यक्ष भाजपा

Admin
By Admin
17 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिले ऐतिहासिक एवं प्रचंड जनादेश पर भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक राजनीतिक परिवर्तन नहीं, बल्कि भय, भ्रष्टाचार, हिंसा और तुष्टिकरण की राजनीति के विरुद्ध जनता का स्पष्ट जनादेश है।उन्होंने कहा कि वर्षों से पश्चिम बंगाल की जनता टीएमसी सरकार के भ्रष्टाचार, सिंडिकेट राज, राजनीतिक हिंसा और अराजकता से परेशान थी। राज्य में लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया गया, विपक्ष की आवाज को दबाया गया और आम जनता को भय के माहौल में जीने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन बंगाल की जागरूक जनता ने लोकतंत्र की ताकत दिखाते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया है।

सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र पर कार्य करते हुए पश्चिम बंगाल को विकास की नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगी। अब बंगाल भय और भ्रष्टाचार की राजनीति से मुक्त होकर विकास, सुशासन, रोजगार, निवेश, महिला सुरक्षा, शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ेगा।सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि बंगाल की जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ भाजपा को समर्थन दिया है, वह विकसित भारत के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आज विश्व पटल पर नई पहचान बना रहा है और पश्चिम बंगाल भी अब इस विकास यात्रा का मजबूत सहभागी बनेगा।

भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार बंगाल की सांस्कृतिक विरासत, युवाओं की प्रतिभा और मातृशक्ति के सम्मान को प्राथमिकता देते हुए राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा और “सोनार बांग्ला” का सपना साकार होगा।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…