भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का गुरुग्राम पहुंचने पर जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।

Admin
By Admin
27 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता शनिवार को गुरुग्राम पहुंची। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों पर उनका जिले में पधारने पर भव्य स्वागत करते हुए

अभिनंदन किया। गुरुग्राम में सबसे पहले के सेक्टर 4-7 चौक पर विधायक शर्मा ने डॉ. अर्चना गुप्ता का स्वागत किया। इसे बाद जगह-जगह दर्जनों संस्थाओं, पार्टी पदाधिकारियों,समाज सेवकों, बुद्धिजीवियों तथा व्यापारी वर्ग ने महिला अध्यक्ष का बड़ी गर्मजोशी से अभिनन्दन सत्कार किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा की सभी 36 बिरादरियों के लोग भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों में भाजपा में शामिल होने की होड़ मची हुई है।डॉ. गुप्ता ने यह भी उल्लेख किया कि पार्टी में महिलाओं की संख्या और उनका उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा से जुड़ने के लिए आगे आ रही हैं।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वह प्रदेश के प्रत्येक जिले का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिल रही हैं। उन्होंने गुरुग्राम में विधायक के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की, जिसे उन्होंने भाजपा की मजबूती का प्रतीक बताया। वहीं देर शाम प्रदेशाध्यक्ष फरीदाबाद में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आवास पर भी पहुंचे।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…