भव्य तैयारियों के बीच नीतिन नबीन का हरियाणा पहला दौरा: गुरुग्राम में उत्साह की लहर।

Admin
By Admin
105 Views

Folow Us

गुरुग्राम,सवाददाता : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन के हरियाणा के पहले दौरे को लेकर पार्टी संगठन में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसको लेकर गुरुग्राम स्थित गुरुकमल कार्यालय में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया।

डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देगा और युवाओं की भागीदारी से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नीतिन नबीन का यह पहला हरियाणा दौरा विशेष महत्व रखता है और इसे यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम शहर को पार्टी ध्वजों और कमल के प्रतीकों से सजाया जाएगा, ताकि स्वागत भव्य रूप में किया जा सके।

बैठक में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, डॉ. अर्चना गुप्ता, मंत्री कृष्ण बेदी, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, मंत्री राव नरबीर, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी और महानगर अध्यक्ष अजीत यादव सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान बाइक रैली निकालने की भी योजना बनाई गई है। रैली के माध्यम से फूलों की वर्षा, ढोल-नगाड़ों और नारेबाजी के साथ नीतिन नबीन का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रह सकते हैं।भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह दौरा न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी नई दिशा तय करेगा।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

प्रज्ञता फाउंडेशन व आइरिस सॉफ्टवेयर ने CSR फण्ड से NCR में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक मजबूती और जीवन कौशल को बढ़ाने की पहल शुरू की।

गुरुग्राम,सतीश कौशिक : अग्रणी टेक्नोलॉजी सर्विसेज और कंसल्टिंग कंपनी आइरिस सॉफ्टवेयर इंक.ने…

हरियाणा श्री कृष्णा यादव महासभा कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर चर्चा।

गुरुग्राम सतीश कौशिक : हरियाणा श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) की कोर…

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…