बादशाहपुर में विकास को नई रफ्तार,मोलाहेड़ा में पानी के लिए मचा हाहाकार?

Admin
By Admin
45 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ भारतीय जनता पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपी है, उस भरोसे पर सरकार पूरी तरह खरा उतर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ाते हुए आमजन की अपेक्षाओं से भी बेहतर परिणाम दे रही है।

कैबिनेट मंत्री रविवार को टिकली रोड स्थित राम तलाब पर विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने त्यागी मोहल्ला से तहसील तक सीवरेज लाइन डालने व आरएमसी (एम-40) सड़क निर्माण कार्य, नूरपुर मोड़ से अकलीमपुर परिमिट लाइन तक सीवर लाइन व आरएमसी (एम-40) सड़क निर्माण, दरबारीपुर रोड पर नई सीवर लाइन डालने, विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने तथा सेक्टर-67 स्थित रामगढ़ कम्युनिटी सेंटर के रिनोवेशन सहित कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

उन्होंने उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। जो भी विकास कार्य निर्धारित नियमों के अनुरूप हैं और जिनकी मांग क्षेत्रवासियों द्वारा लंबे समय से की जा रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को जाम मुक्त बनाने के लिए सड़कों के चौड़ीकरण, बेहतर यातायात प्रबंधन और वैकल्पिक मार्गों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने अंसल एसेंसिया, सेक्टर-67 और एम3एम मरीना, सेक्टर-68 में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।राव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल, सीवरेज, सड़क, स्ट्रीट लाइट और हरित क्षेत्रों के विकास जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि लोगों को बेहतर और सुगम जीवन वातावरण मिल सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में बादशाहपुर क्षेत्र को आधुनिक, सुव्यवस्थित और जाम मुक्त शहरी मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा।इस अवसर पर वार्ड 18 की निगम पार्षद ज्योति सुमित जैलदार, मुकेश यादव जैलदार सहित क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…