फतेहाबाद में लड़की अपहरण केस में ACB ने रिश्वत लेती महिला ASI व महिला बिचौलिए को किया गिरफतार।

Admin
By Admin
39 Views

Folow Us

फतेहाबाद, संवाददाता : हरियाणा के जिला फतेहाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो जींद की टीम ने 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते भट्टू थाने में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर तलविंद्र कौर को रंगे हाथों काबू किया है। उसके साथ बिचौलिए की भूमिका निभा रही कस्तूरी देवी नामक महिला को भी दबौचा है।एसीबी के अनुसार, मामला लड़की के अपहरण से जुड़ा था, जिसमें पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। फिर भी एएसआई जांच अधिकारी पुलिस कर्मी युवक पक्ष पर 2 लाख रुपए देने का दबाव बना रही थी। जिसमें सौदा 35 हजार रुपए में तय हो गया था। वहीं एएसआई ने संकेत दिए थे कि मामला निपटाने के लिए कस्तूरी देवी से मिलना होगा। एसीबी के मुताबिक कस्तूरी देवी का पुलिस महकमे से कुछ लेना-देना नहीं है, बावजूद उसके एएसआई ने उसे बिचौलिया बनाया था। बिचौलिये ने ही पहले पैसे लिए थे, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…