पुलिस की लापरवाही से सड़कों पर दबंग मचा रहे हर तरफ बवाल,गोल्फ कोर्स रोड व डुडाहेडा रेड लाइट पर स्टंट।

Admin
By Admin
17 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम के पाश क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में शुमार गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर रविवार सुबह एक कार चालक की खतरनाक कलाकारी से स्टंट करने का मामला सामने आया है। जिसमें एक कार चालक ने अचानक रेड लाइट हो जाने से कार को कई चक्कर कटा दिए , जिससे एक बड़ा हादसा होते होते बचा। कार के पीछे आ रही एक अन्य कार चालक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के एमजी रोड से सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन से गोल्फ कोर्स रोड पर सुबह करीब छह बजे एक रेड लाइट पर एक सफेद कार जा रही थी, अचानक से रेड लाइट हो गई।जिसपर कार चालक ने रकना मुनासिब न समझ कर चक्कर लगाने लगा। जिससे अन्य वाहन चालकों में हादसा होने के डर से अपने अपने वाहन रोककर खड़े हो गए।वहीं पिछले खड़ी दूसरी कार चालक ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार का ड्राइवर बिना किसी परवाह के सड़क को अपनी पर्सनल रेस ट्रैक समझकर घुमावदार स्टंट कर रहा था। उसने रेड लाइट पर कार कई बार बार-बार घुमाईं। जिसको देखकर आसपास की गाड़ियों में बैठे लोग दंग रह गए। एक छोटी सी गलती या असंतुलन भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था।

लोगों का कहना था कि गनीमत यह रही कि कोई दुर्घटना नहीं हुई, लेकिन यह घटना बेहद चिंताजनक थी। कार की नंबर प्लेट जानबूझकर छिपाई गई है ताकि पहचान न हो सके। यह घटना ड्राइवर की लापरवाहीं नहीं, बल्कि शौक के चलते की गई लगती है थी। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड शहर की एक अति व्यस्त सड़क है। जहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हाल के महीनों में ओवरस्पीडिंग, गलत साइड ड्राइविंग और अनियंत्रित वाहनों की वजह से कई जानें जा चुकी हैं। ऐसे में इस तरह स्टंट करना यातायात को खतरे में डाल रही है। शहर के जागरूक नागरिक का कहना है कि यह सब पुलिस की लापरवाही है,क्यों कि इस तरह के ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले रसुखदार राजनीतिक दलों से संबंधित युवकों और उनके रिश्तेदारों द्वारा किया जाता है। जिसपर पुलिस भी केवल खानापूर्ति की कार्रवाई कर इति श्री कर अपना पल्ला झाड़ लेती है। बीते शनिवार शाम को ओल्ड दिल्ली रोड हनुमान मंदिर डुणडाहेड रेड लाइट पर भी एक विधायक के चहेतों ने लग्जरी कार से पुलिस सायर बजाकर वाहन चालकों को परेशानी में डाला था।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

नगर निगम और नागरिकों के बीच मजबूत कड़ी बनी वार्ड समितियां: एमसीजी मेयर

गुरुग्राम, संवाददाता: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीरवार को…

गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, अवैध भंडारण की सूचना 0124-2868930 पर दे।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा…

गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध सम्पत्ति पर चला डीटीपी का पीला पंजा, प्रशासन की भेदभाव नीति छुटभैय्ए नेताओं पर मौन?

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ प्रशासन…