देश की विभिन्न अदालतों में करोड़ों केस लंबित तारीख पर तारीख से जनता परेशान,खाली पड़े जजों के पद कब भरेंगे?

Admin
By Admin
22 Views

Folow Us

रोहतक, संवाददाता: जिला अदालत में पेशी के दौरान पहुंचे नवीन जयहिंद ने देश की न्याय व्यवस्था में जजों की कमी और वर्षों से लंबित मुकदमों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आम आदमी वर्षों तक न्याय की उम्मीद में अदालतों के चक्कर काटता रहता है, लेकिन देश की अदालतों में पर्याप्त संख्या में जज नहीं होने के कारण मामलों का निपटारा समय पर नहीं हो पा रहा। नवीन जयहिंद ने खेद जताते हुए कहा कि आज देश की विभिन्न अदालतों में करोड़ों मुकदमे लंबित हैं और बड़ी संख्या में मामले ऐसे हैं जो 20-20 साल से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर आम आदमी पर पड़ता है, जो अपनी जिंदगी का महत्वपूर्ण समय न्याय की प्रतीक्षा में गुजार देता है।

उन्होंने जजों के खाली पदों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जब न्याय देने वाले पर्याप्त संख्या में उपलब्ध ही नहीं होंगे तो लंबित मामलों का बोझ कैसे कम होगा। उन्होंने सरकार और संबंधित संस्थाओं से जजों के खाली पदों को जल्द भरने की मांग की। जयहिंद ने कहा कि न्यायपालिका को कमजोर बताने या उस पर सवाल उठाने से पहले यह देखना जरूरी है कि न्याय व्यवस्था को पर्याप्त संसाधन और पर्याप्त संख्या में जज उपलब्ध कराए जा रहे हैं या नहीं।उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों से जुड़ा मुद्दा है। आम आदमी को समय पर न्याय मिलना चाहिए और इसके लिए न्याय व्यवस्था में जरूरी सुधार तथा जजों की नियुक्ति जल्द की जानी चाहिए। नवीन जयहिंद ने कहा कि “तारीख पर तारीख” की व्यवस्था से सबसे ज्यादा परेशान आम आदमी है और अब इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की जरूरत है।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…