नई दिल्ली, संवाददाता: मिडल ईस्ट में चल रही बमबारी से UAE भी प्रभावित हो रहा है। जिसमें दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (डीएक्सबी) पर ईरान के ड्रोन हमलों के कारण कई उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। एक वीडियो में एयरपोर्ट के एक टर्मिनल के पास कोई वस्तु गिरने के बाद बड़ा धुआं का गुबार उठता दिखा। हवाई अड्डे पर जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई दी, उसके बाद धुआं का बड़ा बादल छा गया।जबकि मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बारे में युएई सरकार के दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा है कि यात्रियों, एयरपोर्ट स्टाफ और एयरलाइन क्रू की सुरक्षा के लिए दुबई अंतरराष्ट्रीय (डीएक्सबी) पर उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। एयरलाइन ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 पर पहले विमान एयरपोर्ट के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में चक्कर लगाते दिखाई दिए।मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी एयरलाइन एमिरेट्स ने शनिवार को घोषणा की कि दुबई से और दुबई के लिए सभी उड़ानें आगे की सूचना तक निलंबित हैं। एयरलाइन ने कहा कि कृपया एयरपोर्ट न जाएं। दुबई सरकार ने पोस्ट में कहा कि इंटरसेप्शन के बाद मलबे के गिरने से एक मामूली घटना हुई, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ।सरकार ने सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट पर घटनाओं की अफवाहों को खारिज किया, लेकिन विस्तार से कुछ नहीं बताया। अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूएई की वायु रक्षा प्रणालियां ईरान से आने वाले मिसाइल और ड्रोन खतरों का जवाब दे रही हैं। लक्ष्यों का विवरण नहीं दिया गया। घटना के कुछ घंटों बाद दुबई एयरपोर्ट ने सेवाएं आंशिक रूप से बहाल कर दीं। एयरपोर्ट ने कहा, “हमने आज 7 मार्च से कुछ उड़ानों के साथ ऑपरेशंस आंशिक रूप से बहाल कर दिए हैं, जिसमें दुबई वर्ल्ड सेंट्रल और अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट दोनों शामिल हैं।”वहीं यात्रियों को सलाह दी गई कि वे एयरपोर्ट न जाएं जब तक एयरलाइन से उनकी उड़ान की पुष्टि न हो जाए, क्योंकि शेड्यूल में बदलाव जारी हैं। पिछले शनिवार को ईरान पर अमेरिका-इज़राइल हमलों के बाद युद्ध शुरू होने पर दुबई एयरपोर्ट में चार स्टाफ सदस्य घायल हुए थे और एक कॉन्सर्स को नुकसान पहुंचा था। ईरानी हमलों ने लग्जरी पाम जुमेराह विकास और बुर्ज अल अरब होटल को भी निशाना बनाया।
दुबई एयरपोर्ट पर हुए धमाके से कई फ्लाइट अस्थाई रूप तौर पर की गई रद्द।
Folow Us
और पढ़ें
और पढ़ें
नगर निगम और नागरिकों के बीच मजबूत कड़ी बनी वार्ड समितियां: एमसीजी मेयर
गुरुग्राम, संवाददाता: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वीरवार को…
गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में 13 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, अवैध भंडारण की सूचना 0124-2868930 पर दे।
गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा…
गुरुग्राम मे आयोजित समाधान शिविर में शिकायतों का त्वरित निपटारा,डीसी उत्तम सिंह ने कहा,कोई भी शिकायतकर्ता निराश नहीं लौटेगा।
गुरुग्राम, संवाददाता: जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी…
गुरुग्राम में गैंगस्टर कौशल चौधरी की अवैध सम्पत्ति पर चला डीटीपी का पीला पंजा, प्रशासन की भेदभाव नीति छुटभैय्ए नेताओं पर मौन?
गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम में कुख्यात गैंगस्टर कौशल चौधरी के खिलाफ प्रशासन…
