झज्जर में घरेलू कलह में जेल से छूटे पति ने पत्नी को गोलीयों से भुनाकर हुआ फरार।

Admin
By Admin
49 Views

Folow Us

झज्जर, संवाददाता : जिला झज्जर के गांव बिरधाना से होली पर्व के दिन एक बड़ी ही दुखदाई खबर सामने आई है, जिसमें जेल से जमानत पर बाहर आए एक पति ने अपनी पत्नी की गोलियों से भून कर हत्या कर मौके से फरार हो गया। जिससे परिवार सहित पूरे गांव में होली की खुशियां गम में बदल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात गांव बिरधाना के संजय नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी अंजली की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी ने अपने घर ही पत्नी पर करीब 8 राउंड फायरिंग की। जिससे आरोपी की पत्नी अंजलि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी संजय के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामला दर्ज है और वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घरेलू विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद संजय ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। गोली लगने से अंजली की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की असली वजह क्या है, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है।घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अनिल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किए। सीआईए और स्पेशल स्टाफ सहित कई पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, और परिजनों व ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं सबूत जुटाने के बाद मृतका अंजली के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। एसीपी अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से गांव में दहशत और ग़म का माहौल बना हुआ है। जबकि पुलिस हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…