जिला परिषद CEO ने तिरंगे सम्मान में निकाली यात्रा।

Admin
By Admin
6 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुमित कुमार के नेतृत्व में सिविल लाइंस क्षेत्र में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया।

जिला परिषद सीईओ ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के प्रति जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने किया सदर बाजार में रोष प्रदर्शन।

गुरुग्राम, संवाददाता: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर…

देश की राजधानी में प्रज्ञाता फाउंडेशन ने आयोजित किया ‘वीमेन ऑफ वंडर समिट एंड अवॉर्ड्स 2026’ कार्यक्रम।

नई दिल्ली, संवाददाता: प्रज्ञाता फाउंडेशन द्वारा वसंत कुंज क्लब, नई दिल्ली में…