गुरुग्राम में HSVP विभाग ने सैक्टर-57 में 2 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटाया।

Admin
By Admin
57 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संपदा अधिकारी-2 की सर्वे टीम ने सोमवार को सेक्टर 57 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 एकड़ विभागीय की जमीन को अवैध कब्ज़े से मुक्त कराया।इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीओ सर्वे अमित वशिष्ठ ने किया, जो संपदा अधिकारी डॉ.अनुपमा मलिक के दिशानिर्देश पर की गई थी, इन कब्जों की सूचना पहले ही हरियाणा पुलिस की एनफोर्समेंट टीम द्वारा भी विभाग को दे दी गई थी, जिसके बाद यह संयुक्त कार्रवाई अमल में लाई गई।कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर झुग्गियों में रह रहे काफी लोग मिले। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे सभी किसी व्यक्ति को यहां रहने के लिए हर महीने किराया देते हैं, लेकिन जब उनसे किराया लेने वाले व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो किसी ने भी उसका नाम नहीं बताया, जिससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि लोग भय व दबाब के चलते किसी का भी नाम नहीं बता रहे हैं।

एसडीओ अमित वशिष्ठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एचएसवीपी की जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले 10 दिनों के भीतर विभाग सभी सेक्टरों में एक विशेष अभियान चलाने जा रहा है।इस अभियान के तहत उन सभी अवैध कब्ज़ों को हटाया जाएगा जो लोगों ने अपने मकानों के सामने सड़कों पर कर रखे हैं। अधिकारियों के अनुसार सड़कों पर अवैध कब्ज़े के कारण पार्किंग व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं बरसाती नालों को ढक दिए जाने से जल निकासी में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है,बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है,कार्रवाई के दौरान विभाग के जेई गौरव यादव, जेई मोईन खान, जेई रामपाल आर्य, जेई अमन, जेई राकेश, जेई विकास सैनी, दयानंद प्रधान, सतपाल, राजेंद्र व राजकुमार शामिल थे।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…