गुरुग्राम में DC के निर्देश पर सुरक्षा मानकों को लेकर स्कूलों की बसों की हुई जांच। शराबी चालक ने NH 48 डिवाइडर पर चढ़ा दी बस।

Admin
By Admin
24 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में एक तरफ तो आरटीओ सचिव ने सुरक्षा मानकों को लेकर स्कूलों की बसों की जांच-पड़ताल शुरू की वहीं दूसरी तरफ एक शराबी लापरवाह ड्राईवर ने गुरुग्राम के थाना खेड़कीदौला के अंतर्गत सेक्टर-81 क्षेत्र में सोमवार की सुबह धारूहेड़ा स्थित एक आरपीएस पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस को सड़क पर बने गोल चक्कर के डिवाइडर को टक्कर मारकर दी। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान बस में कोई बच्चा नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि स्कूली बस का चालक शराब के नशे में था। हादसे के बाद चालक स्कूली बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे धारूहेड़ा स्थित आरपीएस पब्लिक स्कूल की बस सेक्टर-81 स्थित द अल्टीमा सोसाइटी के पास से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि बस की रफ्तार सामान्य से अधिक थी। गोल चक्कर के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से बस गोल चक्कर के डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गई और एक तरफ झुक गई। डिवाइडर पर बस चढ़ने से वह पलटने की स्थिति में आ गई। बस के डिवाइडर से टकराने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर देखा तो पाया कि स्कूल बस डिवाइडर पर चढ़ी हुई थी।बताया जा रहा है कि चालक ने बस को उतारने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने ऐसा नहीं करने की सलाह दी। लोगों ने पुलिस को बताया कि बस का चालक शराब के नशे में लग रहा था। बाद में चालक मौके से भाग गय। लोगों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल करके हादसे के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही खेड़की दौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को डिवाइडर से हटवाया। वहीं थाना पुलिस का कहना था कि जांच-पड़ताल चल रही है।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…