गुरुग्राम में 2015 बैच के आईएएस अधिकारी उत्तम सिंह ने संभाला डीसी का कार्यभार।

Admin
By Admin
35 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम के नवनियुक्त डीसी उत्तम सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर एसडीएम हितेंद्र कुमार, सीटीएम ज्योति नागपाल और डीआरओ विजय यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। डीसी उत्तम सिंह वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने लोहारू, महेंद्रगढ़ और कोसली में एसडीएम के रूप में सेवाएं दी हैं। वहीं इसके बाद पंचकूला, हिसार, झज्जर, सिरसा और पलवल में एडीसी के पद पर कार्य कर चुके हैं। वहीं हिसार और करनाल जिलों में डीसी के रूप में उनका प्रशासनिक अनुभव रहा है। श्री सिंह ने अजय कुमार की जगह पदभार संभाला है। अजय कुमार अब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के उप प्रधान सचिव-II के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…