गुरुग्राम में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई नीट यूजी परीक्षा,डीसी ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

Admin
By Admin
33 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 गुरुग्राम जिले में शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और निष्पक्ष माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,875 अभ्यर्थियों में से 6,624 ने परीक्षा दी, जबकि 251 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा पहले से की गई पुख्ता तैयारियों के चलते परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या बाधा की सूचना नहीं मिली।डीसी उत्तम सिंह ने परीक्षा के दौरान सेक्टर-4/7 तथा भोंडसी स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एडीसी सोनू भट्ट भी उनके साथ रहे।

डीसी ने केंद्रों पर पहुंचकर अभ्यर्थियों के लिए किए गए इंतजामों जैसे पेयजल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र अधीक्षकों से परीक्षा संचालन की स्थिति की जानकारी ली और सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों।जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे अभ्यर्थियों को समय पर केंद्रों तक पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती के चलते पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…