गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

Admin
By Admin
17 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला कारागार भोंडसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को तंबाकू सेवन, धूम्रपान और अन्य नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए नरेंद्र सूरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बंदियों को तंबाकू, धूम्रपान और अन्य नशों से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही बेहतर भविष्य की नींव हैं। उन्होंने आत्मानुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से जीवन में अच्छे बदलाव लाने का आह्वान किया।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव डीएलएसए निशा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बंदियों के कल्याण, पुनर्वास और विधिक जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। जिला कारागार भोंडसी के अधीक्षक विकास कौशिक ने भी बंदियों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया और ऐसे कार्यक्रमों की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता दमन शर्मा ने तंबाकू, धूम्रपान और मादक पदार्थों से जुड़े कानूनों तथा उनके कानूनी परिणामों की जानकारी दी। वहीं सिविल अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. सचिन ने नशे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बंदियों द्वारा प्रस्तुत रागिनी रही। रागिनी के माध्यम से तंबाकू सेवन, धूम्रपान और नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…

गुरुग्राम में चेक बाउंस विशेष लोक अदालत में 40 करोड़ रुपए के 2497 केसों का आपसी सहमति से हुआ निपटारा।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक…