गुरुग्राम में मेयर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआं तेज।

Admin
By Admin
63 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यातायात के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य से गुरुग्राम नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा के दिशा-निर्देशानुसार संचालित किया गया।अभियान के दौरान एसडीओ यतेन्द्र एवं जेई जसविंदर के नेतृत्व में निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे बनी अवैध झुग्गियों और अतिक्रमण को हटाया।

इस कार्रवाई के तहत शहर के कई प्रमुख स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। टीम ने बस स्टैंड के आसपास, सदर बाजार स्थित फुवारा चौक व गौशाला के सामने का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त किया। अभियान के दौरान वार्ड-27 के स्थानीय पार्षद आशीष गुप्ता भी मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शहर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग दें। इस अभियान से न केवल यातायात व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि शहर की समग्र छवि भी बेहतर होगी।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…