गुरुग्राम में नागरिक अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर्स ने हर्षोल्लास से मनाया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस।

Admin
By Admin
18 Views

Folow Us

गुरुग्राम संवाददाता : सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर्स की ओर से मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस धूमधाम से मनाया गया। बसई स्थित एक रेस्तरां में आयोजित नर्सिंग दिवस कार्यक्रम में सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन की ओर से नर्सिंग ऑफिसर्स को सम्मानित किया गया। नर्सिंग ऑफिसर्स ने सदैव सेवा, समर्पण और मानवता से काम करने की बात कही। कार्यक्रम में केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया।समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी पूनम सहराय रहीं। इस मौके पर उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने एक स्वर में उन्हें नमन किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मानवता के साथ मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया। समारोह में नर्सिंग ऑफिसर्स ने जमकर डांस भी किया। कई नर्सिंग ऑफिसर्स यहां तक कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भी अपनी ड्यूटी करके इस कार्यक्रम में पहुंची थीं। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और समाज सेवा के संकल्प को दोहराया।सीनियर नर्सिंग ऑफिसर पूनम सहराय ने कार्यक्रम में पहुंचीं सभी नर्सिंग ऑफिसर्स को प्रयोग फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र व धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया। पूनम सहराय ने कहा कि नर्सिंग सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, सेवा का संकल्प है। इस सेवा को हम नर्सिंग ऑफिसर्स हमेशा पूरे मन से करती हैं। नर्सिंग प्रोफेशन में आना सिर्फ एक नौकरी पाना नहीं है, बल्कि यह हमें आत्मीयता से काम करने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में नर्सिंग स्टाफ ने अपनी जान की परवाह किए बिना दिन-रात मरीजों की सेवा की। समाज में नर्सों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने युवा नर्सिंग ऑफिसर्स से मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने और प्रोफेशनल स्किल्स को लगातार अपग्रेड करते रहने का आह्वान किया। अपने काम का सदा महत्व समझें और काम में 100 प्रतिशत योगदान दें।

उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज की जान बचाना हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी होती है। मरीज का ठीक होकर घर जाना ही उनका असली सम्मान है। रात-दिन की शिफ्ट, परिवार से दूर रहकर भी वे मुस्कुराते हुए ड्यूटी करती हैं।प्रयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। डॉक्टर इलाज लिखते हैं, लेकिन मरीज को स्वस्थ बनाने तक 24 घंटे देखभाल नर्सिंग स्टाफ ही करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रयोग फाउंडेशन की ओर से नर्सिंग ऑफिसर्स को दिए गए सम्मान से हमारा उद्देश्य नर्सिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ाना और समाज को उनके योगदान को सम्मानजनक प्रस्तुत करना है।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों संग बैठक कर दिए जरूरी निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : गुरुग्राम को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की…

हरियाणा सीएम ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता कर 16 पीड़ितों की समस्याएं निपटाई।

गुरुग्राम, संवाददाता : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि…

गुरुग्राम में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिला जेल भोंडसी में DLSA द्वारा बंदियों को दिया नशामुक्त जीवन का संदेश।

गुरुग्राम, संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम द्वारा विश्व तंबाकू…