गुरुग्राम पुलिस ने हिमाचल के SP बनकर SHO को कॉल कर पत्नी के शोरूम की बिजली चालू कराने वाला धरा।

Admin
By Admin
35 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा है जो खुद को हिमाचल प्रदेश में तैनात SP बताकर सेक्टर-29 थाने के SHO को कॉल कर एक शापिंग मॉल के अंदर अपनी पत्नी के शोरूम की बिजली तत्काल चालू करवाने का दबाव बनाया। साथ ही DGP से भी अपने अच्छे रसुख की धमकी दी।हिमाचल के एसपी का इस तरह कॉल आने के बाद पुलिस हरकत में आई मामले की जांच की तो सामने आया कि किसी व्यक्ति ने फर्जी SP बनकर कॉल की थी। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिल्ली के नेब सराय निवासी करण कुमार सकूजा (51) के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार डीएलएफ सेक्टर-29 थाना प्रभारी के सरकारी मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का SP चंदन सिंह बताया और कहा कि एमजी रोड स्थित मेगा मॉल के एक शोरूम की बिजली काट दी गई है। उसने पुलिस से तुरंत हस्तक्षेप कर बिजली चालू कराने को कहा।थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी लेनी चाही तो आरोपी ने रौब दिखाते हुए पुलिस कार्रवाई के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने अपनी बात मनवाने के लिए डीजीपी स्तर के अधिकारियों का भी हवाला दिया, ताकि स्थानीय पुलिस बिना जांच के कार्रवाई कर दे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की ओर से इस तरह बिजली चालू कराने का दबाव बनाए जाने पर SHO को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस टीम को मेगा मॉल भेजा। टीम ने मॉल प्रबंधन और संबंधित लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मामला पूरी तरह फर्जी है। जांच में सामने आया कि कॉल करने वाला दिल्ली के नेब सराय निवासी करण कुमार सकूजा है। उसकी पत्नी का मेगा मॉल में बुटीक है। किसी विवाद के चलते मॉल प्रबंधन ने शोरूम की बिजली काट दी थी। इसे चालू कराने के लिए करण ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर SHO पर दबाव बनाने की कोशिश की थी।

Share This Article

और पढ़ें

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…

गुरुग्राम में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित।

गुरुग्राम, संवाददाता : सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुग्राम जिले के विभिन्न…