गुरुग्राम पुलिस ने उपचार के दौरान अज्ञात व्यक्ति की मौत पर आमजन से मांगी मदद।

Admin
By Admin
12 Views

Folow Us

गुरुग्राम, सतीश कौशिक: गुरुग्राम के थाना फर्रुखनगर क्षेत्र में KMP टोल के पास फ्लाईओवर के नीचे गत 25 जुलाई 2026 को एक व्यक्ति लावारिस हालत में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 सिविल अस्पताल, गुरुग्राम में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान 31 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक का शव फिलहाल सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा उसकी पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक का हुलिया: मृतक का रंग सांवला, चेहरा गोल, कद करीब 5 फीट 8 इंच और उम्र लगभग 29 वर्ष बताई गई है। उसके दाहिने हाथ की कलम वाली उंगली कटी हुई है। मृतक ने आसमानी/नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर “Sunny Bicky” लिखा हुआ है।

थाना फर्रुखनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति गुमशुदा है और उसका हुलिया मृतक से मिलता है, अथवा इस व्यक्ति के संबंध में किसी को कोई जानकारी है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।पुलिस ने जानकारी देने के लिए ASI सुरेंद्र, थाना फर्रुखनगर के मोबाइल नंबर 9416133550 तथा 9999981841 पर संपर्क करने की अपील की है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मृतक की पहचान हो सके और उसके परिजनों तक इसकी सूचना पहुंचाई जा सके।

Share This Article

और पढ़ें

गुरुगाम के लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में SDM ने सुनीं आमजन की समस्याए।

गुरुग्राम, संवाददाता: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार द्वारा…

हरियाणा के महाधिवक्ता बने पवन मुटनेजा,परविंदर सिंह चौहान के हाईकोर्ट जज बनने से रिक्त हुआं था पद।

चण्डीगढ़, संवाददाता: हरियाणा सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील…

गुरुग्राम के डीएलएफ क्षेत्र में डीटीपी ने चलाया पीला पंजा।

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम में शनिवार को डीटीपी विभाग ने पाश क्षेत्र डीएलएफ…

गुरुग्राम में सीएम ने दिए पूर्व पार्षद के भाई राजबीर व सतीश पर FIR करने के निर्देश।

गुरुग्राम, संवाददाता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को गुरुग्राम में जिला…