गुरुग्राम के सेक्टर-21 में एचएसवीपी ने चलाया पीला पंजा,10 मकानों को ध्वस्त कर सरकारी भूमि कराई खाली।

Admin
By Admin
23 Views

Folow Us

गुरुग्राम, संवाददाता: गुरुग्राम के सेक्टर 21 में वीरवार को एचएसवीपी विभाग द्वारा अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब आधा एकड़ भूमि में बने मकानों को ध्वस्त पर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई। उक्त कार्रवाई एचएसवीपी शहरी संपदा अधिकारी नंबर-1 राकेश सैनी के आदेशानुसार की गई। जिसमें उपमंडल अभियंता (एसडीओ) सवे वन का चार्ज सभाल रहे जेई गौरव यादव ने अगुवाई की । मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि विभाग ने सेक्टर-22 थाना पुलिस के भारी पुलिस बल के साथ इंफोर्समेंट टीम मौके पर पहुंची और अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के कुछ लोगों द्वारा विभाग की सरकारी जमीन पर करीब 10 टीन शेड कमरे बनाकर अवैध कब्जा किया हुआ था। कार्रवाई के दौरान कब्जाधारियों द्वारा दिल्ली पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन एचएसवीपी अधिकारियों ने सरकारी जमीन के दस्तावेज और पैमाइश रिपोर्ट पुलिस को दिखाई गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस वापस लौट गई। मौके पर कुछ लोगों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने, बहसबाजी, धक्का-मुक्की और विरोध करने की भी घटना सामने आई। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रूप से बनाए गए सभी टीन शेड और कमरों को ध्वस्त कर दिया गया तथा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।जेई ललित हंस ने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी ने दोबारा इस जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एचएसवीपी अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई से दो दिन पहले मुनादी कराकर कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए गए थे। इस अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार जगदीश चंद्र बिश्नोई भी मौके पर मौजूद रहे।कार्रवाई के दौरान संजीव यादव, गुरदीप,सुरत पटवारी, बलविंदर, वीरेंद्र, वीरपाल तथा सर्वे टीम के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article

और पढ़ें

और पढ़ें

प्रज्ञता फाउंडेशन व आइरिस सॉफ्टवेयर ने CSR फण्ड से NCR में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक मजबूती और जीवन कौशल को बढ़ाने की पहल शुरू की।

गुरुग्राम,सतीश कौशिक : अग्रणी टेक्नोलॉजी सर्विसेज और कंसल्टिंग कंपनी आइरिस सॉफ्टवेयर इंक.ने…

हरियाणा श्री कृष्णा यादव महासभा कोर कमेटी की बैठक में संगठन विस्तार और मजबूती पर चर्चा।

गुरुग्राम सतीश कौशिक : हरियाणा श्री कृष्णा यादव महासभा (रजि.) की कोर…

योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण पर गरजे नवीन जयहिंद,दोनों सेटिंग बच्भीटिंगबाज।

रोहतक, संवाददाता : जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद ने आम आदमी पार्टी…

मुख्यमंत्री आश्वासन के बाद भी गाड़े लुहार( घुमंतू जाति) के परिवारों पर बेघर का संकट : जयहिंद

रोहतक, सतीश भारद्वाज : गाड़े लाहौर और घुमंतू जाति के लोगों के…